स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार रेवाड़ी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

15 अगस्त को अनाज मंडी में भव्य आयोजन, राव नरबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण

 

रेवाड़ी। भारत देश की आजादी के पर्व को खास व यादगार बनाने के लिए शुक्रवार,15 अगस्त को रेवाड़ी जिला मुख्यालय, बावल व कोसली उपमंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भव्य व गरिमामयी ढंग से किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर बुधवार को रेवाड़ी में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। वहीं उपमंडल बावल में एसडीएम बावल मनोज कुमार व कोसली में एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की फुल ड्रेस रिहर्सल की।

रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार 15 अगस्त को अनाज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य व पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। रेवाड़ी अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में बुधवार को डीसी अभिषेक मीणा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप समारोह स्थल पर पहुंचकर एसपी हेमेन्द्र मीणा व परेड कमांडर विख्यात क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभागियों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन करते हुए इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा राष्टï्रप्रेम को समर्पित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए अपनी तैयारी सुनिश्चित की। विद्यार्थियों द्वारा पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन भी किया।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है तथा इस समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामयी ढंग से किया जा रहा है। डीसी व एसपी ने इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा फाइनल रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जा रही है। समारोह में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

 

बावल व कोसली में विधायक फहराएंगे तिरंगा :

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोसली के विधायक अनिल कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगें। रविवार को बावल व कोसली में प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ फुल ड्रैस रिहर्सल में भाग लिया और मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी डा.रविंद्र, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीपीसी राजेंद्र शर्मा, साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिय़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा.ज्योत्स्ना यादव, पूनम यादव सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि व विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129