जन्माष्टमी जागरण और गोगा नवमी मेले में गोगाजी मंदिर में लागू होगा ड्रेस कोड, अशोभनीय कपड़ों में प्रवेश वर्जित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। जिले के गांव बीकानेर (गंगायचा अहीर) ने मंदिर की गरिमा और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति अध्यक्ष सुधीर यादव ने जानकारी दी कि आगामी 16 अगस्त को जन्माष्टमी जागरण और 17 अगस्त को गोगा नवमी मेले के अवसर पर मंदिर में केवल मर्यादित और शालीन कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के भीतर अशोभनीय, अत्यधिक फैशनेबल या धार्मिक माहौल के विपरीत कपड़े पहनकर आने वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर से ही दर्शन करने होंगे।

 

सुधीर यादव ने कहा कि यह कदम धार्मिक स्थल की पवित्रता, परंपरा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पारंपरिक और सुसंस्कृत वस्त्र धारण कर ही मंदिर में आएं, जिससे उत्सव का माहौल भक्तिमय और अनुकरणीय बना रहे।

 

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य सभी आगंतुकों के लिए एक सम्मानजनक और आध्यात्मिक वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन परंपराओं से जुड़ी रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129