साऊथ रेंज के 17 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, आईजी अशोक कुमार ने दी नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

रेवाड़ी। साऊथ रेंज पुलिस विभाग में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब 17 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया। इस शुभ अवसर पर साऊथ रेंज के आईजी श्री अशोक कुमार, आईपीएस ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

पदोन्नति समारोह के दौरान आईजी श्री अशोक कुमार ने कहा, “पदोन्नति केवल एक स्टार नहीं, एक नई जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब उन्हें और ज्यादा निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से कार्य करना होगा ताकि वे जनता की सेवा में एक मिसाल कायम कर सकें।

 

आईजी ने कहा, “हर पुलिस अधिकारी का ईमानदार होना जरूरी है। मेहनत और ईमानदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती, इसका फल जरूर मिलता है। पुलिस सेवा समाज सेवा का एक प्रभावी माध्यम है और हमें ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ को अपना धर्म बनाकर काम करना चाहिए।”

 

उन्होंने विश्वास जताया कि नव-प्रोन्नत उप निरीक्षक अपने अनुभव और सेवा भाव से विभाग को और मजबूत बनाएंगे तथा आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि उच्च पदों पर पहुंचने के साथ जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं, जिसे निभाना हर अधिकारी का कर्तव्य है।

 

इस मौके पर सहायक मुकेश कुमार, राजेश पीए, रीडर पीएसआई सुमित यादव समेत अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने साथियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की आशा जताई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129