दहेज ना मिले पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

रितेश कुमार वाराणसी

 

चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के छितौनी गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय नवविवाहिता आरती पाल की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आरती की शादी मात्र सात दिन पूर्व, 9 मई को मंदिर में राजू पाल से हुई थी। वह रतनूपुर, चंदवक (जौनपुर) की रहने वाली थी घटना रात लगभग 1 बजे की है,जब आरती मड़ई में सो रही थी। उसी दौरान उसकी बेरहमी से पति राजू पाल पुत्र स्व कतवारू उम्र 33 वर्ष निवासी सिंहपुर थाना सारनाथ ने पुलिस के पुछताछ में राजू पाल हत्या की बात कबूल किया धार 306/2025 85/80/(2) वीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत पुलिस ने भेजा जेल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरती के पति राजू पाल ने ही लाठी-डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजू पाल की यह तीसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी संध्या पाल (गाजीपुर) थी, जो मारपीट से परेशान होकर उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद उसने पुष्पा पाल (अदलहाट निवासी) से विवाह किया, लेकिन शराब और घरेलू हिंसा के कारण वह भी उसे छोड़ गई। राजू ने तीसरी शादी नीतू से की थी, जिसकी शादी के मात्र आठ दिन बाद हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने बताया कि राजू अपनी बहन के प्रेमी गोलू की हत्या के मामले में सात साल जेल में भी रह चुका है और हाल ही में नवंबर माह में छूटकर आया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129