सपा PDA पैदल यात्रा पहुँची शाहजहांपुर,जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में PDA व सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए जनपद रामपुर से दिनांक 30 मार्च 2026 को PDA पैदल यात्रा बरेली के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में शुरुआत हुई।

 

पैदल यात्रा में आकाश यादव,अनूप यादव मुकेश यादव,भानु गंगवार,सुमित यादव,तेजेंद्र यादव,अखिलेश यादव,सुमित कुमार वर्मा,विनय यादव,विकास यादव,प्रदीप यादव,कुनाल यादव साथ चल रहे है।

इसी के तहत आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को PDA समाजवादी पैदल यात्रा जनपद शाहजहांपुर पहुंची जहां सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर PDA समाजवादी पदयात्रा को जनपद हरदोई के लिए रवाना किया।

 

इस मौके पर जनपद बरेली के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि हम लोगों ने जनपद रामपुर से समाजवादी पीडीएफ पैदल यात्रा की शुरुआत की है और लखनऊ पार्टी कार्यालय पर इसका समापन होगा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में लगातार ताकत बढ़ रही है और भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है।

 

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह,सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल,सिधौली ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,सपा जिला सचिव लालजीत वर्मा,पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, रमीज, अमन खान,रानू खान,आरिफ खान, फैज़ान, रवि प्रकाश पांडे,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129