30 लाख तक के बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को किया गया सीज

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

अन्य बड़े बकायेदारों को अपना गृहकर व जलकर जमा करने के दिये निर्देश, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित सम्पति को किया जाएगा सीज

शाहजहांपुर – नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्रा के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा गृहकर व जल कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिन सम्पत्ति स्वामियों द्वारा अपना गृहकर व जलकर जमा नही किया है, ऐसे बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में आज अजीजगंज में स्थित 03 सम्पत्तियों पर गृहकर व जलकर का लगभग 30 लाख बकाया धनराशि जमा न करने पर 03 सम्पत्तियों को सीज किया गया व निर्देशित किया गया कि गृहकर व जल कर नगर निगम में आकर जमा करें, जिसके बाद ही उनकी सम्पतियों को खुलवाया जाएगा। नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अन्य बड़े बकायेदारों को निर्देशित किया गया कि अपनी संपत्ति पर बकाया कर शीघ्र ही जमा करा दे, जिससे नगर निगम का चौमुखी विकास तेजी से हो सके। साथ ही बड़े बकायेदारों को हिदायत दी गयी कि भवन व जल कर जमा न करने की स्थिति में सम्बंधित सम्पत्ति को सील कर दिया जाएगा, जिसके जिम्मेदार वो स्वयं होंगे। साथ ही बताया गया यह अभियान महानगर में जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा बड़े व छोटे बकायेदारों से अपील भी की गई है वे अपना गृहकर व जलकर समय से जमा करें तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग भी प्रदान करे। अभियान के समय कर अधीक्षक सदानंद, विजय कुमार व राजस्व निरीक्षक शिव पूजन, सुनील कुमार, कर संग्रह कर्ता, प्रवर्तन दल टीम उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129