महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में धूम धाम से मनाया गया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहाॅपुर। भगवान श्री गणेश महोत्सव का आयोजन विगत वर्षो की भाॅति महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में धूम धाम से मनाया जा रहा है। नौ दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत सांस्कतिक कार्यक्रम आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एवं पब्लिक मस्ती ग्रुप के निर्देशन में सम्पन्न हुए। दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में धूम मचा दी धार्मिक गानों पर थिरकते बच्चो को देखकर श्रद्धालुओं भक्तों गणों ने ताली बजाकर खूब उत्साहवर्धन किया। श्री गणेश महोत्सव अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष सहयोग आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेनेे बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई संरक्षक सर्वेश चंद्र मिश्र उर्फ धांधू एवं पब्लिक मस्ती के निदेशक नवनीत शर्मा ने प्रदान किये।

नृत्य जूनियर में यश शर्मा प्रथम आराध्या कश्यप द्वितीय निधि शर्मा ततृीय एवं गायन स्पेशल में पंकज गुप्ता प्रथम आराध्या त्रिवेदी द्वितीय पल्लवी कश्यप ततृीय एवं नृत्य सीनियर में निशा कुशवाहा प्रथम एकता कश्यप द्वितीय एवं श्रेया कश्यप ततृीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को प्रमाण पत्र एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन मे मुख्य रूप से अर्जुन सूर्यवशी सुदामा शिंदे अनिल कदम हर्षित गुप्ता आशीष गुप्ता पिंटू अक्षय कदम योगेश कदम वरुण गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन श्री नामदेव बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामनिवास शर्मा द्वारा किया गया

एवं नृत्य एवं गायन के निर्णायक मंडल में मेघा सक्सेना अंकिता गुप्ता ने नृत्य एवं गायन कार्यक्रम का निर्णय दिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129