कुरावली पुलिस ने चार को शांतिभंग में किया गिरफ्तार

राशिद हुसैन कुरावली मैनपुरी

 

*कुरावली* के अलग अलग क्षेत्र में खेत के बटवारे को लेकर हुए झगड़े में चार को शांतिभंग में किया गिरफ्तार, उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम चंदाई में खेत के वटवारे और कब्जे को लेकर जमादार सिंह पुत्र रनवीर सिंह और पेशकार पुत्र कालीचरन निवासीगण ग्राम चंदाई, कुरावली आपस में झगड़ गए। एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर लाई। दूसरा मामला भी खेत के बटवारे को लेकर था जहा दोनो पक्ष बालिस्टर सिंह पुत्र गंगा सिंह और हरिनाथ सिंह पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम कालाखेत थाना कुरावली खेत के बटवारे और कब्जे को लेकर झगड़ गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। चारो अभियुक्तों जमादार सिंह, पेशकार, बालिस्टर सिंह और हरिनाथ सिंह

के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129