पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

बावल(रेवाड़ी)। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय बावल में महिलाओं के स्वरोज़गार एवं सूक्ष्म उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

 

कार्यक्रम में जिला एमएसएमई केंद्र रेवाड़ी के औद्योगिक प्रसार अधिकारी करण सिंह द्वारा पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित मुख्य उद्देश्यों, पात्रता, अनुदान/सब्सिडी प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया एवं उद्यम स्थापना के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि पीएमएफएमई योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को तकनीकी उन्नयन, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग सहायता हेतु लाभ प्रदान करती है। पीएमईजीपी योजना ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु बैंक ऋण पर सब्सिडी (अनुदान) उपलब्ध कराती है। पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण सहायता, टूलकिट समर्थन एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में बैंकों की भूमिका, आवश्यक दस्तावेज़, ऑनलाइन पोर्टल पंजीकरण, मार्केट लिंकिंग एवं योजनाओं के व्यावहारिक लाभों पर भी चर्चा की गई।

 

*एसएचजी सदस्यों के साथ प्रश्न–उत्तर सत्र*

 

मुख्य संबोधनों के पश्चात प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें एसएचजी सदस्यों ने योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे अधिकारियों द्वारा महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया एवं उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129