तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

कार्य बहिष्कार की चेतावनी और घण्टों चले धरना प्रदर्शन के बाद आया मानदेय

 

शाहजहांपुर। तस्वीरों में दिख रहा नजारा शाहजहांपुर सीएमओ कार्यालय का है। जहाँ आज तीन माह से मानदेय न मिलने नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा

कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष सुदीप शुक्ला और महामंत्री विनीत पांडेय के नेतृत्व सफल हुआ। इस दौरान मिशन

निदेशक राष्ट्रीय मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सीएमओ शाहजहांपुर को दिया गया। जिसमें बताया गया है कि जिला शाहजहांपुर में एन.एच.एम. में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च 2026 से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ। जिस

कारण कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। महोदया पूर्व में आपके समक्ष यह समस्या प्रस्तुत की जा चुकी है। जब से एस.एन.ए. 2.0 पोर्टल व्यवस्था लागू की गई है तब से कर्मचारियों को समय से मानदेय प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कई माह तक

भुगतान लबित रहता है। जबकि जनपद स्तर से मानदेय सम्बन्धी कार्यवाही दस दिवस पूर्व पूर्ण कर ट्रेजरी को प्रेषित की जा चुकी है। प्रदेश के अन्य जिलों में कर्मचारियों को मानदेय प्राप्त हो चुका है। किन्तु जनपद शाहजहांपुर में अभी तक भुगतान एस.एन.ए. 2.0 पोर्टल द्वारा नहीं किया गया है।

आपसे अनुरोध है कि जनपद शाहजहांपुर के समस्त संविदा कर्मचारियों का मानदेय (मार्च, अप्रैल, मई) का भुगत्ताने कराने की कृपा करें। साथ ही निवेदन है एन.एच.एम. कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान वर्तमान एस.एन.ए. 2.0 स्पर्श पोर्टल से न करके पूर्व की भांति व्यवस्था लागू की जाये

जिससे सभी कर्मचारियों को समय से मानदेय मिल सके। उपरोक्त अनुरोध के साथ साथ चेतावनी भी दी गई कि अगर उपरोक्त समस्या का अतिशीघ्र समाधान नही हुआ तो दिनांक 10.06.2026 से समस्त एन.एच.एम. कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार को बाध्य होगें। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुदीप शुक्ला ने बताया कि तीन घण्टे चले प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी के मद्देनजर कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खातों में आ गया है। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129