नगर विधानसभा के आधा दर्जन गावों का दौरा कर भाजपा सांसद ने मिस्ड काॅल कराकर सैंकड़ों ग्रामीणों को दिलाई पार्टी सदस्यता

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने नगर विधानसभा क्षेत्र के पैना, महौलिया मुंडी, तियूलक, लधौली समेत कई गांवो में जाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान सांसद ने लोगों को पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के बारे बताया। उसके बाद उन्होंने सैंकड़ों ग्रामीणों से मिस्ड काल कराकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दूसरी बार भारी मतों से जीत दिलाई थी। चुनाव से पहले वादा किया था कि जीतने के बाद हर समय जनता के बीच रहेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद लगातार जिले भर के अलग अलग गावों में जाकर उनका हालचाल ले रहे हैं। जिनकी जो भी समस्या है। उनके समस्याओं के बारे में बात कर उसको हल करा रहे हैं। आवास पर भी आने आवे लोगों की सुनवाई की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा पार्टी की तरफ से चलाए गए राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जितना मजबूत कर सकते हैं। हम सबको मिलकर उतना मजबूत करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से पार्टी द्वारा द्वारा जारी किए गए नंबर मिस्ड काॅल कराकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जानकारी देकर उनको सदस्यता दिलाएं। ताकि तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर एक गरीब को मिल सके। तमाम योजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन लोगों को आवास मिले हैं। जिनको उम्मीद नही थी कि वह अपना पक्का मकान भी बना सकते हैं। मोदी सरकार आने के बाद घर घर में निशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मिस्ड काल कर पार्टी की सदस्यता लें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129