बजरंग दल महानगर के 1100 हिन्दू युवाओं को देगा त्रिशूल दीक्षा:-विहिप

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

बजरंगदल महानगर के नेतृत्व में 3 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हुतात्मा दिवस पर करेंगे रक्तदान।

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर की जिला कार्ययोजना बैठक हरमीत सिंह की अध्यक्षता में मिलन मैरिज लॉन में संपन्न हुई। बैठक का संचालन धर्मेंद्र सिंह महानगर सह मंत्री ने किया। महानगर मंत्री अशनील सिंह ने सामाजिक समरसता संगोष्ठी व दुर्गाअष्टमी के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रम सत्संग विस्तार सप्ताह व 2 नबम्बर 1990 की कार्यसेवा में हुतात्मा हुए कार्यसेवकों की याद में 3 नबम्बर को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ता जिला अस्पताल शाहजहांपुर में रक्तदान करेंगे। महानगर संयोजक अंकित ने बताया कि हिंदू युवाओं को सशक्त व हिंदू बहन बेटियों की रक्षा हेतु 15 दिसंबर 2024 को 1100 हिंदू युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। 6 दिसंबर 1992 बजरंगदल हर वर्ष गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष महानगर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ता नगर में शौर्य संचलन यात्रा के माध्यम से सौर्य दिवस मनाएंगे। सत्संग प्रमुख रमेश ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अधिक से अधिक सत्संग प्रारंभ करें जिससे लव जिहाद, लैंड जिहाद व धर्मांतरण की गतिविधियों को रोका जा सके। बैठक में विशाल प्रखंड सुरक्षा प्रमुख,अमन रावत मिलन केंद्र प्रमुख,ओमशिव विद्यार्थी प्रमुख,अपूर्व बलोपासना प्रमुख,अमन सक्सैना सह मंत्री व अमन कश्यप सह सुरक्षा प्रमुख के नवीन दायित्व की घोषणा की गई।

बैठक में धर्मेंद्र सिंह हरमीत सिंह रमेश करी अंकित मिश्रा हर्षित गुप्ता,अनिल वर्मा,राधेश्याम प्रजापति अवनीश प्रजापति, कुणाल राठौड़ आशीष शर्मा, भीम गौतम ऋषभ गुप्ता अजय वाल्मीकि राम लखन वर्मा सुरेश वर्मा राकेश वर्मा, ऋतुराज भारद्वाज,विशाल मिश्रा शिवम सिंह विकास बर्मा,राकेश यादव कुणाल यादवआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129