भाभी के हत्यारे देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद में एक बीघा जमीन के लिए उतार दिया था मौत के घाट, बड़े भाई से शादी करने से था खफा

 

*फिरोजाबाद* l एक बीघा जमीन मांगने पर भाभी की हत्या करने के आरोपी देवर को टूंडला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका ने आरोपी के बड़े भाई से शादी कर ली थी, जबकि उसकी शादी सबसे बड़े भाई के साले से हो चुकी थी।

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव कुतुकपुर जारखी निवासी भानुप्रताप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसने बड़े भाई केशवदेव की सलहज रेनू से छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों दिल्ली जाकर रहने लगे थे। वहां उनका एक बेटा यश हुआ जो अभी तीन साल का है। वह पत्नी और बेटे को साथ लेकर 15 दिन पहले गांव आ गया था। जहां अपने हिस्से की एक बीघा जमीन को लेकर उसका बड़े भाई केशव और सबसे छोटे भाई अखिलेश से विवाद हुआ था। 31 जुलाई की रात को दोनों भाइयों ने मिलकर भानुप्रताप, उनकी पत्नी रेनू और बेटे यश को जमकर मारा पीटा था। जिसमें रेनू की मौत हो गई थी, जबकि भानुप्रताप और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायलों का आगरा में इलाज चल रहा है। घटना के दूसरे दिन पुलिस की मुख्य आरोपी केशव से मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था। रविवार को दूसरे आरोपी अखिलेश को पुलिस ने जरौली खुर्द बंबा के पास से उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सब्बल को भी बरामद कर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129