रेवाड़ी कोर्ट परिसर में दो बहनों के बीच मारपीट, लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने किया बीच बचाव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी कोर्ट परिसर में मंगलवार को दो बहनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। रिश्ते में दोनों बहनें जेठानी और देवरानी लगती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कोर्ट में तलाक के मामले को लेकर पहुंची थीं, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।

 

मामले में बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि छोटी बहन लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और उसने अपने दो छोटे बच्चों को भी छोड़ दिया है। बड़ी बहन ने यह भी बताया कि छोटी बहन के साथ रहने वाले युवक ने परिवार को धमकी दी है, जिसके चलते परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

कोर्ट परिसर में बहस के दौरान मामला गरमाया और दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई। हंगामा बढ़ता देख सेक्टर-3 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129