स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा,ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा रहे मौजूद

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

 

शाहाबाद,हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शाहाबाद ब्लॉक मुख्यालय में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने और लोगों में राष्ट्रीय एकता एवं गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर बीडीओ दिनेश चन्द्र शर्मा ने यात्रा की शुरुआत की, वहीं यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने किया। यात्रा में जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, एडीओ पंचायत सहायक जीतेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाबूजी कल्याण सिंह प्रतीक्षालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने यात्रा के समापन पर कहा, “देश की स्वतंत्रता हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की देन है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।”इस तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का एक नया जोश भर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रशासन और पंचायत विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129