अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपने कार्यालय पर हिन्दू-मुस्लिम एकता कमेटी के पदाधिकारियों संग आयोजित की गयी मीटिंग 

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

मीटिंग में महोदय द्वारा सभी को आपसी सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण रुप से मनाने हेतु जागरुक किया गया 

फिरोजाबाद- रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपने कार्यालय पर हिन्दू-मुस्लिम एकता कमेटी के पदाधिकारियों संग मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों कांवड यात्रा, मौहर्रम आदि को आपसी सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण रुप से मनाने हेतु जागरुक किया गया । साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं । सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गयी हैं । जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद पुलिस एवं क्यूआरटी मोबाइल एवं डायल-112 पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रहेगी । किसी भी प्रकार की असुविधा / समस्या होने पर तत्काल डायल-112 या सम्बन्धित थाना/चौकी पर सूचना देने का कष्ट करें । फिरोजाबाद पुलिस द्वारा आपकी हरसम्भव मदद की जायेगी ।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म (ट्विटर/फेसबुक/इन्स्टाग्राम/व्हाटसअप) आदि पर जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है । अफवाहों से दूर रहें, किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करें । अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129