सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम गतिविधियों को राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है रेडक्रॉस : सुषमा गुप्ता

राजेश भारद्वाज ब्यूरो चीफ़ रेवाड़ी

 

सेवाभावी लोगों को रेडक्रॉस के साथ जुड़कर समाजसेवा की ओर होना चाहिए अग्रसर : डॉ मुकेश अग्रवाल

 

रेवाड़ी- रेवाड़ी एवम मेवात क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपने चंडीगढ़ निवास पर वार्तालाप करते हुए डॉ मुकेश अग्रवाल सचिव , रेडक्रॉस हरियाणा ने कहा कि सेवाभावी लोगों को रेडक्रॉस के साथ जुड़कर समाजसेवा की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवाभावी लोग रेडक्रॉस सोसायटी के साथ सहभागिता कर सामाजिक सेवाकार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। सामाजिक लोग अपने अपने जिले में रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य बनकर सामाजिक कार्यों में रेडक्रॉस की मदद करें। इस अवसर पर रेडक्रॉस की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम गतिविधियों को राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। सामाजिक लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब लोग रक्तदान से बचते थे, इसके विपरित आज रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की बदौलत लोग बढ़चढ़ कर रक्तदान शिविर आयोजित करने लगे हैं। गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला के नेतृत्व में , अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज गोयल गुडियानिया , राजकुमार गर्ग फिरोजपुर झिरका एवम राधेश्याम खंडेलवाल ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास में मुलाकात की । बहुत ही मिलनसार, सामाजिक एवम सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी डॉ मुकेश तथा मृदुभाषी, मेहनती एवम निष्ठावन सुषमा गुप्ता ने सबके मन में एक अमित छाप छोड़ी। इस अवसर पर रेवाड़ी एवम मेवात जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को बढ़ावा देने एवम जन भागीदारी लेकर तथा सेवाभावी एवम सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से सेवा कार्यों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने फोन पर ही मेवात एवम रेवाड़ी के रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने में संकोच न करें। साथ ही लोगों के सहयोग लेकर रेडक्रॉस को आगे बढ़ाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129