सीईटी 2025 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन तैयार, हेल्पलाइन नंबर जारी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025, जो 26 और 27 जुलाई को आयोजित होगी, के लिए जिला रेवाड़ी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 74 हजार परीक्षार्थी चार सत्रों में परीक्षा देंगे।डीसी ने बताया कि रेवाड़ी के परीक्षार्थियों को गुरुग्राम और झज्जर के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बस और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। साथ ही, महेंद्रगढ़-नारनौल से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी परिवहन और रात्रि ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।हेल्पलाइन नंबर और ‘सीईटी ट्रेवल’ ऐप

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:कंट्रोल रूम: 01274-225145रोडवेज पूछताछ: 01274-256751दिव्यांगजन हेल्पलाइन: 18001801530हरियाणा परिवहन विभाग ने ‘सीईटी ट्रेवल’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए परीक्षार्थी मुफ्त बस यात्रा के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। बसें 26 और 27 जुलाई को सुबह 4 बजे (प्रथम सत्र) और 9 बजे (द्वितीय सत्र) रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, कोसली, डहीना, कुंड और बेरली से रवाना होंगी।परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, कोचिंग संस्थान बंद

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने और परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट, ज़ेरॉक्स या प्रसारण गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। 27 जुलाई तक जिले के सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।11 शटल रूट और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

जिले में 11 शटल सर्विस रूट निर्धारित किए गए हैं, जो परीक्षार्थियों को नई सब्जी मंडी बिठवाना से उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।डीसी ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और प्रशासन की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129