बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना तुलसीपुर अन्तर्गत हुई हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, बाल अपचारी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट बलरामपुर

 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही तथा रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उ0) योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह थाना तुलसीपुर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में-

थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2024 धारा 103(3) BNS बनाम अज्ञात की विवेचना से प्रकाश में आये 12 वर्षीय बालअपचारी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को गठित टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का विवरण:-*

वादी मुकदमा श्री महफूज आलम पुत्र रहमतुल्ला नि0ग्रा0 भगवानपुर बाँध थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर की लिखित तहरीरी सूचना बावत किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे लड़के अयान उम्र करीब 12 वर्ष को जो मदरसा जामिया नईमिया अरवी कालेज इटवा रोड तुलसीपुर बलरामपुर में कक्षा 02 में पढ़ता था जिसकी दिनांक 02.08.24 की बीती रात चाकू से हत्या कर देने की तहरीर के आधार पर थाना तुलसीपुर बलरामपुर पर मु0अ0सं0 189/2024 धारा 103(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया । विवेचना / साक्ष्य संकलन से 12 वर्षीय बाल अपचारी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया । गठित टीम द्वारा प्रकाश में आये बाचअपचारी को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या के समय पहने हुए कपड़े (कुर्ता-पैजामा) को बालअपचारी उपरोक्त के निशानदेही पर उसके मदरसा जामिया नईमिया अरवी कालेज इटवा रोड तुलसीपुर बलरामपुर के हास्टल से बरामद किया गया ।

 

*पूछताछ का विवरण-*

गिरफ्तार 12 वर्षीय बालअपचारी नि0ग्राम खैरा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर ने पूछताछ पर बताया कि मुझसे मृतक अयान से 5 – 6 दिन पूर्व आपस में नोक झोक व गाली गलौज हो गया था जिसमें मृतक अयान ने मुझे माँ बहन की भद्दी – भद्दी गाली दिया था तथा ईशा की नमाज में मस्जिद में कुरान की कसम खायी थी कि मैं तुम्हे जुमेरात तक जान से मार दूँगा इसलिए मैने सोचा जब वह मुझे जुमेरात तक मार ही देगा तो उससे अच्छा है कि मै ही उसे जान से मार दूँ मैं दिनांक 1/2/08/24 की रात में मदरसे के कमरा नं0 15 में मो0 इस्माइल, वकील अहमद व अयान सो गये तो मै भी अयान के बगल में सो गया और जब मुझे विश्वास हो गया की सभी लोग गहरी नींद में सो गये है तो मैं अपने सूटकेस में खरीदकर लाये गये रखे चाकू को धीरे से निकाल कर लाया व अयान के पेट पर चाकू से वार कर दिया तथा बिस्तर से उसके मुँह व गर्दन को काफी समय तक दबाये रखा और जब मुझे लगा कि वह मर गया है तो मै बिस्तर से उसके शरीर ढ़क दिया और बगल में सो गया ।

*गिरफ्तार बालअपचारी :-*

1. 12 वर्षीय बालअपचारी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर

 

*बरामदगी का विवरणः-*

1. घटना के समय बालअपचारी उपरोक्त द्वारा पहने हुए कुर्ता पैजामा को उसके निशानदेही पर मदरसा जामिया नईमिया अरवी कालेज इटवा रोड तुलसीपुर बलरामपुर से उसके हास्टल के कमरे से उसके सूटकेस से बरामद किया गया । जिस पर खून के धब्बे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है ।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

1-प्र0नि0 अशोक सिंह (विवेचक) थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर

2- हे0का0 रणवीर सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर

3- हे0का0 रमेश प्रसाद थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129