अपर जिलाधिकारी ने बैठक में अपर नगर आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर उनके स्पष्टीकरण के दिए निर्देश।

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा

 

औद्योगिक पार्क ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित किया जाए : अपर जिलाधिकारी

 

 

*फिरोजाबाद* l अपर जिलाधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई, इस बैठक में जिले के समस्त उद्योगपतियों के साथ-साथ कतिपय अधिकारियों ने भी अपनी भागीदारी की, इस बैठक में सर्वप्रथम उन प्रस्तावों पर परिचर्चा की गई, जिनका निर्णय गत बैठकों में लिया गया था, इस बैठक में उद्योगपतियों ने विद्युत की समस्या को प्रमुखता से उठाया, उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का निर्णय भी है की औद्योगिक क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जाए, परंतु इस मानक का परिपालन जिले में नहीं किया जा रहा है, जिस पर एक्स इ एन विद्युत ने बताया कि इस स्थिति को शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा, उद्योगपतियों ने इस बैठक के दौरान अतिक्रमण की समस्या को भी उठाया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक विस्तृत अभियान चलाकर शीघ्र ही इस समस्या को दूर किया जाएगा, बैठक में उद्योगपतियों को अवगत कराया गया कि मीरा चौराहे से लालऊ रोड पर लगीं लाइटों को सही कर लिया गया है परंतु उपस्थित उद्योगपति इस जवाब से संतुष्ट नहीं थे उन्होंने कहा कि अभी लाइटे पूरी तरीके से सही नहीं कराई गई हैं, अपर नगर आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर उनको स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश दिए, अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जसराना जैसे क्षेत्र में भी औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाएं, उद्योगपतियों ने कहां की जनपद में हजारों की संख्या में ई रिक्शा, जुगाड़ रेडी का संचालन बिना ड्राइविंग लाइसेंस के हो रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, अतः अपंजीकृत वाहनों तथा उनके चालको के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाए, अपर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे इस समस्या से निजात पाया जा सके। बैठक के अंत में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आधारभूत संरचना संबंधित जो भी कमजोरि याँ है, उनको दुरुस्त किया जाए, सड़कें दुरुस्त की जाए, साथ ही साथ औद्योगिक पार्क ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित की जाएं, बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी, उपयुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, यू पी सिडा के आर एम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129