शाहजहांपुर में नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

प्रशासन का दावा कल तक दो फीट पानी और बढ़ सकता है

 

गंगा नदी में भी 1,86,672 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

 

शाहजहांपुर। शारदा नहर खंड से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में गर्रा व खन्नौत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को अपराह्न पांच बजे तक अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 148.450 मीटर और लोदीपुर पुल पर खन्नौत

नदी का जलस्तर 145.700 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर में कछला नदी से 26,000 क्यूसेक डिस्चार्ज पानी गर्रा नदी में मिला है। दो से तीन सितंबर की रात में 54,120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसका असर पांच सितंबर तक दिख सकता है। आशंका जताई गई है कि गर्रा नदी का जलस्तर दो फीट तक और बढ़ सकता है। वहीं चार सितंबर को अपराह्न पांच बजे तक दियुनी बैराज से गर्रा नदी में 29,008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा खन्नौत नदी में अधिक वर्षा के चलते लोदीपुर पुल पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है और इसमें भी दो फीट तक बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गुरुवार को गंगा नदी में भी 1,86,672 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे कछला घाट पर जलस्तर खतरे के निशान 162.400 मीटर से 0.210 मीटर ऊपर पहुंच गया है। इसका असर शाहजहांपुर के कई कछला क्षेत्र में देखा जा सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट करते हुए तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129