ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की आम सभा बैठक सम्पन्न — समाजहित में नई योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श

राजेश भारद्वाज, स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने की।

 

सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कोलोजियम सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “सभा का उद्देश्य समाजहित में निरंतर कार्य करना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है।” उन्होंने बताया कि सभा द्वारा समाज के हित में नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही विवाह योग्य बच्चों के लिए शुभ संबंध कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया कि अपने बच्चों का पंजीकरण करवाकर इस जनहितकारी योजना को और अधिक प्रभावशाली बनाएं।

 

सभा प्रधान ने कहा कि आज की बैठक में प्राप्त सुझावों पर विस्तार से विचार कर उन्हें अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में उपप्रधान दीपक मुद्गिल (एडवोकेट) ने सभा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा ने आय-व्यय एवं ऑडिट रिपोर्ट का विस्तृत विवरण दिया।

 

कोलोजियम सदस्य प्रोफेसर सुधीर त्यागी ने समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए एकता और सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। बैठक में महेश शर्मा, मनीष वशिष्ठ, अनिल भारद्वाज, विजय कौशिक (एडवोकेट), शौकीन शर्मा (एडवोकेट), अनूप शर्मा, विपिन शर्मा (एडवोकेट), पुरुषोत्तम शर्मा, सरोज भारद्वाज, पी.सी. भारद्वाज सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार रखे।

 

सभा प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने जानकारी दी कि बैठक में श्रुति शर्मा को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जिला रेवाड़ी की चेयरपर्सन बनाए जाने, कॉलेजियम सदस्य सुमन शर्मा को जेजेपी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने, तथा देवेन्द्र वशिष्ठ की पुत्री गीतिका वशिष्ठ को बैंक ऑफ न्यूयॉर्क बेल्जियम में वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त होने पर सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर महासचिव जय कुमार कौशिक, सह सचिव संदीप भारद्वाज, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, भूपेंद्र भारद्वाज, महेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, श्याम बाबू, सुरेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, मैनेजर हेमंत भारद्वाज, सतीश मस्तान, दीपक शर्मा, कार्यालय मंत्री महेश वशिष्ठ, अनिलदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, कपीश शर्मा, कानूनी सलाहकार राजेंद्र मुद्गिल (एडवोकेट), सुशील स्वामी (एडवोकेट), बलवंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कोलोजियम, कार्यकारिणी एवं प्रभारी सदस्य उपस्थित रहे।

 

सभा का मंच संचालन राकेश वत्स ने किया। समापन सत्र में सभा द्वारा समाज के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129