कांग्रेसियों ने मसाल जुलूस निकालकर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने गंगाजल से शहीदों की प्रतिमाओं का किया शुद्धिकरण

शाहजहांपुर। गुरुवार को तीसरे दिन भी शहीदों की मूर्तियों के ध्वस्तीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। आज पुनः स्थापित की गई शहीदों की नई मूर्तियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निगम प्रांगण में शहीदों की प्रतिमाओं का गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया।

इसके बाद सभी कांग्रेसजनो ने प्रतिमाओं के समक्ष बैठकर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की और डीजे लगाकर देश भक्ति गीत गाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि यदि ये मूर्तियां नई है तो पुरानी मूर्तियों को कांग्रेस को सौंपा जाए। जिससे अशफ़ाक उल्ला खां की मूर्ति को दफनाया जा सके और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल,ठाकुर रोशन सिंह,प्रेम किशन खन्ना की मूर्ति को गंगा में विसर्जित कर सके। उन्होंने कहा बड़े शर्म की बात है कि जिले में चार चार सांसद,तीन तीन मंत्री,तीन तीन एमएलसी,दर्जनों सत्ता दारी नेता लेकिन किसी के मुंह से शहीदों के हुए अपमान पर कोई एक बोल नहीं निकला सब चुप्पी साधे बैठे रहे।

शहीद अशफ़ाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफ़ाक उल्ला खां ने कहा कि इतनी जल्दबाजी में ये कदम क्यों उठाया गया यदि सौन्दर्य करण होना भी था तो शहीद परिजनों को विश्वास में लेना चाहिए था। शहीदों के सम्मान में ये लड़ाई जारी रहेगी।

 

इसके बाद जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अशफ़ाक उल्ला खां के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन हाथों में मशाल लेकर टाउन हॉल,सदर बाज़ार पैदल मार्च करते हुए ख़िनीबाग स्थित शहीद स्तंभ तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित,पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,पार्षद तालिब खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन,अल्प संख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी,फैजान अली खान,फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, अरुणोद मिश्रा,कुलदीप गुप्ता,पूनम पांडेय,नूरे सहर बी,मनीष कोरी,संजय सक्सेना,तस्दीक अंसारी,अकबर अली,शोभित मिश्रा,शिवओम मिश्रा,केशव मिश्र,राहुल मौर्य,अखलेश पाल, वकार आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129