सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवाद, भीम आर्मी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव सहारनवास के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो साझा करने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक पर आरोप है कि उसने यूजीसी बिल के विरोध के दौरान कुछ समुदायों को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भीम आर्मी जिला कार्यकारिणी रेवाड़ी ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी युवक अनिल भारद्वाज के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी को लिखित शिकायत सौंपी। संगठन की ओर से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि इस प्रकार के भड़काऊ बयान समाज में तनाव और असामाजिक घटनाओं को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

शिकायत देने के दौरान जिला प्रभारी अशोक कुमार, प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता देवी, ध्रुवकेश, सचिन, सह प्रभारी पवन कुमार, जिला महासचिव सुरजीत सिंह, ओमप्रकाश और सूबे सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129