नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने 24 घंटे में दोबारा स्थापित कराई शहीदों की प्रतिमाएं

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

महापौर अर्चना वर्मा समेत पार्षदों ने माल्यार्पण कर शहीदों को किया नमन

 

शाहजहांपुर। नगर निगम परिसर के पास जेसीबी से शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया। जिसके बाद पूरे शहर में आक्रोश का

माहौल बन गया। घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मामला बढ़ते-बढ़ते प्रदेश स्तर तक पहुंच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश

के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रतिमाओं को पुनः स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और युद्धस्तर पर काम शुरू कराया गया।

सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रशासन की मुस्तैदी के चलते निर्धारित समयसीमा के भीतर ही शहीदों की प्रतिमाएं दोबारा स्थापित कर दी गईं। नगर निगम परिसर में नई प्रतिमाएं लगाए जाने के बाद उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में कुछ हद तक संतोष देखा गया। हालांकि इस घटना को लेकर विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों में

आक्रोश बना रहा। लोगों का कहना है कि शहीदों के सम्मान से जुड़ी ऐसी घटनाएं बेहद संवेदनशील होती हैं और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए प्रशासन को अधिक सतर्क और जिम्मेदार बनना होगा। कुल मिलाकर, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है,

लेकिन यह घटना व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर गई है। फिलहाल गुरुवार को महापौर अर्चना वर्मा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा समेत निगम के पार्षदों और समाजसेवियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को याद किया।

 

बाइट। अर्चना वर्मा महापौर नगर निगम शाहजहांपुर

बाइट। डॉ विपिन कुमार मिश्रा नगर आयुक्त शाहजहांपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129