चीनी मिल में गन्ना डालने आये लोगों से मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली लेकर हुये फरार

ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

 

*पाली-(हरदोई)* जनपद फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ईया किराचन निवासी अजय कुमार ने कुछ अज्ञात लोगों ने ऊपर मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पाली थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। अजय कुमार पुत्र रामस्वरूप ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने सगे भांजे गौतम पुत्र वीरपाल व सगा भतीजा रवि पुत्र सर्वेश कुमार के साथ शनिवार की सुबह को करीब तीन बजे अपने ट्रैक्टर ट्राली से रूपापुर चीनी मिल में गन्ना लेकर आया था। अजय कुमार का आरोप है कि गन्ना तुल जाने के बाद मेरा भांजा व भतीजा दोनों ट्राली पर सो रहे थे। तभी करीब 08 लोग(अज्ञात) ट्रैक्टर ट्राली के पास आये और उसके व सो रहे साथियों के ऊपर तमंचे की बट से मारने पीटने लगे और मोबाइल व रू0 500 नकदी छीनकर ट्राली के नीचे फेंक दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गये। आरोप है कि मारपीट करने पर आरोपी व उसके साथियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129