पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठी

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

भाजपा सांसद समेत वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार राष्ट्र निर्माण में डॉ अंबेडकर का बताया अविस्मरणीय योगदान 

 

पंचशील सोशल वेल्फेयर सोसाइटी कार्यालय पर सांसद अरुण ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण

 

शाहजहांपुर। पंचशील सोशल वेल्फेयर सोसाइटी कार्यालय अशोक बिहार पर राष्ट्र निर्माण में बाबा भीमराव अंबेडकर के योगदान को लेकर आज एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा सांसद अरुण सागर ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि, डाक्टर अंबेडकर के सिध्दांतों पर चलकर देश को आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, देश को जो संविधान दिया वह लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना करता है। हमारे देश की संसदीय लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर आयोजित राष्ट्र निर्माण में अंबेडकर का योगदान विषयक गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद अरुण सागर ने व्यक्त किये उन्होंने कहा डॉक्टर अंबेडकर का भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है उन्होंने देश को जो संविधान दिया वह गणतंत्रात्मक लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना करता है हमारे देश की संसदीय लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। श्री सागर ने कहा: हम डॉ अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर देश को आगे ले जा सकते हैं। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा डॉ अंबेडकर समता मूलक समाज बनाना चाहते थे और इसी दिशा में भारतीय संविधान में उन सिद्धांतों को रखा जो देश को समता करुणा मैत्री के सूत्र में बांध सकते हैं। गोष्ठी में अभिषेक यादव, राकेश कुमार, सुनील कुमार, जगदीश सिंह, अनिल कुमार आदि ने अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता एसपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता बुधपाल सिंह ने की तथा संचालन संजीव गौतम ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129