22लाख छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा:-रफी उल हसन जिला अध्यक्ष एनएसयूआई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

पेपर लीक मामलों के विरोध में पुतला दहन करने का किया प्रयास,पुलिस से हुई झड़प,कई कार्यकर्ता हुए घायल

 

शाहजहांपुर। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन

(एनएसयूआई) द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल ने कांग्रेस

कार्यालय के बाहर घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीना गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए।

 

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष #रफी उल हसन ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया है। किसी पिता ने कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई कराई, किसी मां ने गहने बेचकर अपने बच्चों का भविष्य संवारने की कोशिश की, लाखों

छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की, लेकिन बदले में उन्हें मिला पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैला संगठित भ्रष्टाचार। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अपराध है।

 

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में 89 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और 49वीं बार दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। सरकार यह बताने में पूरी तरह विफल है कि आगे पेपर लीक नहीं होगा और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद होगा।

 

जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा ने कहा कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं। लाखों छात्र दोबारा मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक केवल कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई ही मजबूती से उठा रही है, जबकि अन्य छात्र संगठन केवल सोशल मीडिया तक सीमित रह गए हैं।

 

महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया ने कहा कि जब-जब एनएसयूआई छात्रों की आवाज उठाने का प्रयास करती है, तब-तब सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का काम करती है। आज की घटना इसका स्पष्ट उदाहरण है।

 

इस अवसर पर अध्ययन आनंद, मो. अयान खान, उमंग मौर्य, अमिल खान, परवेज अहमद, गनी, हर्ष गंगवार, शोभित मिश्रा, अफजल, शाहनवाज खान, नितिन तिवारी, हुमैद रज़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129