11यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सेंट डोमिनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा कैंट में जूनियर डिवीजन/जूनियर विंग हेतु कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए प्रथम चयन सफलतापूर्वक संपन्न

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

11यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सेंट डोमिनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा कैंट में जूनियर डिवीजन/जूनियर विंग हेतु कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए प्रथम चयन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। चयन के दौरान विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा देखने को मिली तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम त्यागी द्वारा दिए गए बटालियन के कर्म वाक्य “11 कर कर्म” को साकार करने हेतु यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित सभी विद्यालयों में योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एनसीसी प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

एनसीसी का मुख्य उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के संस्कार विकसित करना भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चयनित कैडेट्स को इस प्रकार प्रशिक्षित किया जाएगा कि वे भविष्य में एक जिम्मेदार, जागरूक एवं संस्कारित नागरिक बनकर विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी ही आने वाले विकसित भारत की मजबूत नींव है। एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में “देश सेवा सर्वोपरि” की भावना विकसित की जा रही है, ताकि वे जीवन के किसी भी क्षेत्र में कार्य करें, उनका उद्देश्य राष्ट्रहित एवं कर्मनिष्ठा से जुड़ा रहे। वर्तमान समय में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनसीसी के कार्यों एवं प्रशिक्षण प्रणाली में हुए सकारात्मक बदलावों ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति और अधिक प्रेरित किया है।

चयनित कैडेट्स को भविष्य मे रिपब्लिक डे , थल सेना, आई जी सी , एक भारत श्रेष्ठ भारत, आदि कैंपों, एवं श्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता तथा युवा आदान-प्रदान (YEP) कार्यक्रम जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शिविरों एवं प्रतियोगिताओं हेतु तैयार किया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू जोसेफ ने एनसीसी को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि विद्यालय सदैव ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा, जो विद्यार्थियों में अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करें।

विद्यालय के एनसीसी अधिकारी हुकम सिंह प्रजापति ने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों को केवल वर्दी पहनना नहीं सिखाती, बल्कि उन्हें जीवन में कर्तव्य, नेतृत्व, समय प्रबंधन, दल भावना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का वास्तविक अर्थ भी सिखाती है।

चयन प्रक्रिया के दौरान सूबेदार सूबेदार कुमार लामा, हवलदार लखविंदर सिंह एवं हवलदार साहिब सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने 11 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129