बदहाल सड़कें बनीं नौनिहालों के लिए मुसीबत, छह महीने से कीचड़ में “भविष्य” ढो रहे बच्चे

जहाँ से बच्चे किताब लेकर निकलते हैं, वहाँ अब जूते नहीं… कीचड़ धंस रहा है।”
हरदोई जिले की शाहाबाद नगरपालिका के वार्ड संख्या 24 स्थित बरूआ बाजार मोहल्ले में सनातन धर्म स्कूल को जाने वाला रास्ता इन दिनों लोगों के गुस्से और प्रशासनिक लापरवाही की मिसाल बना हुआ है। पहले से टूटी-फूटी सड़क को पाइप लाइन डालने के नाम पर खोद दिया गया, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी सड़क दोबारा नहीं बनाई गई।
हालात ऐसे हैं कि रोज सुबह स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे कीचड़, गंदगी और बजबजाती नालियों के बीच होकर गुजरने को मजबूर हैं। बरसात न होने के बावजूद रास्ता दलदल बना हुआ है। छोटे-छोटे बच्चों के कपड़े खराब हो रहे हैं, कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नींद अब तक नहीं टूटी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से दो से तीन स्कूलों के बच्चे रोजाना गुजरते हैं, मगर नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को न तो बच्चों की परेशानी दिखाई दे रही है और न ही मोहल्ले की बदहाली।
मोहल्लेवासियों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि पाइप डालने वाली एजेंसी ने सड़क खोदकर छोड़ दी और उसके बाद किसी ने पलटकर देखने तक की जहमत नहीं उठाई। लोगों का आरोप है कि शिकायतें करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं।
जब इस मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका जवाब भी लोगों के गुस्से को और बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने केवल “जल्द काम कराएंगे” कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
बरूआ बाजार की टूटी सड़कें अब सिर्फ रास्ता नहीं रहीं, बल्कि प्रशासनिक संवेदनहीनता का आईना बन चुकी हैं, जहाँ रोज कीचड़ में होकर बच्चे अपने सपनों को स्कूल तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129