समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा0 परीक्षा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक,डीएम ने जारी किए निर्देश

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहाँपुर 

शाहजहांपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा0 परीक्षा-2023 के आयोजन दिनांक 11 फरवरी,2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा सम्बधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

आरओ/एआरओ परीक्षा 11 फरवरी,2024 को जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में सम्पन्न करायी जायेगी। प्रथम पाली पुर्वान्ह 9.30 बजे से 11.30 तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रट की डियूटी लगा दी गयी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा एक दिन पूर्व ही परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर आवागमन के मार्गों तथा विशेष परिस्थितियों हेतु वैकल्पिक मार्गों की जानकारी कर ली जाये तथा केन्द्र व्यवस्थापक / परीक्षा पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर रामस्त व्यवस्थाओं की जानकारी कर ली जाये। उन्होने निर्देश दिये कि तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने तैनाती परीक्षा केन्द्र पर एक दिन पूर्व समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करालें तथा दिनांक 11.02.2024 को परीक्षा केन्द्र पर समय से उपस्थित होकर परीक्षा समाप्ति तक केन्द्र पर भ्रमणशील रहेंगे।

प्रश्न-पत्रों के गोपनीय पैकेट्स केन्द्र प्रर्यवेक्षक, अन्तरीक्षक एवं आयोग के सहायक पर्यवेक्षक सी०सी०टी०वी०/वीडियोरिकार्डिग के साथ अपनी देख-रेख में खुलवाएंगे (परीक्षा प्रश्नपत्र को खोलते समय संबंधित अधिकारी / कार्मिक का चेहरा स्पष्ट रूप से आना चाहिये) एवं ओपनिंग सर्टिफिकेट पर अपने हस्ताक्षर करेंगे तथा परीक्षा के दौरान केन्द्र पर नकल विहीन व निर्विधन परीक्षा सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। परीक्षा रामाप्ति के पश्चात वीडियोरिकार्डिंग / सी०सी०टी०वी के समक्ष स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा अपने देखरेख में अन्तरीक्षकों से फोटोयुक्त उपस्थिति सूची से मिला कर कक्षवार बढ़ते हुये कम में प्रयुक्त उत्तर पत्रक प्राप्त करेंगे ।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में धारा-144 सी०आर०पी०सी० प्रभावी है। परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ एवं अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आईटी०गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा तथा परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो कॅापियर मशीन संचालित किया जाना तथा परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि के भीतर अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर / क्षेत्राधिकारी नगर परीक्षा के दौरान नगर की शांति ए कानून-व्यवस्था तथा परीक्षा के पूर्व व परीक्षा समाप्ति के पश्चात सत्त भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व समय से स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा कार्य से सम्बद्ध कार्मिकों का परीक्षा केन्द्र पर 8.00 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुँचना आवश्यक है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट / परीक्षा कार्मिक के व्यवस्थापक से समन्वय स्थापित कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये परीक्षा का कार्य पूर्ण करायेंगे। उन्होने कहा कि परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु प्रत्येक को सम्बेदनशील रहकर कार्य करने की आवश्यकता है, अन्यथा की स्थिति में किसी भी लापरवाही को प्रतिकूल-दृष्टि से देखा जायेगा।

बैठक के दौरान लोक सेवा आयोग समन्वय पर्यवेक्षक श्री संतोष कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट , स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक , प्रबन्धक मुख्य डाकघर तथा मुख्य कोषाधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129