कैबिनेट मंत्री के कर-कमलों द्वारा शिवाय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर का हुआ भव्य उद्घाटन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी। नगर के कचहरी रोड स्थित शिवाय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत एवं जागीर ब्लॉक प्रमुख मनीष चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और यादगार बना दिया। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिष्ठान के स्वामी विनय चौहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवाय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है, साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उद्घाटन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष प्रिया चौहान, संध्या, दीप्ति,अमिता, क्षमा, रंजना,रूपाली,सुनीता भदोरिया, रेखा, सरोज, शालिनी, पुष्पा, लता, गुड्डा चौहान, कर्मवीर चौहान, गगन चौहान, सबल चौहान, संजय चौहान, पवन चौहान, सत्येंद्र तोमर, राहुल तोमर, लालू चौहान, अनिल कुशवाहा, रमेश तोमर, पिंकू त्रिपाठी, रुकुम चौहान, जितेंद्र चौहान, पुत्तन चौहान,अवनीश, सौरव, बजरंगी, रिंकू, कुलदीप,हिमांशु, पुलकित आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129