भैरू भवानी मंदिर में आस्था का ऐतिहासिक उत्सव, भव्य भंडारा और जागरण ने रचा भक्तिमय वातावर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी के गांव अहरोद स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र भैरू भवानी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण विशाल भंडारा एवं भव्य जागरण का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दिनभर चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जबकि रातभर चले जागरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। जागरण के दौरान प्रस्तुत की गई मनमोहक एवं दिव्य झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। भव्य साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंदिर के महंत ओमप्रकाश गौड़ वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से निरंतर भंडारा एवं जागरण का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि माता भैरू भवानी के प्रति लोगों की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाती है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति संगीत, गूंजते जयकारों और दीपों की रोशनी से आलोकित रहा। माता के भावपूर्ण और उत्साहवर्धक भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया। भंडारे की व्यवस्था संभाल रहे श्रद्धालु एवं अधिवक्ता नत्थूराम यादव ने बताया कि भंडारा पूरे दिन चला, जिसमें सैकड़ों से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भैरू भवानी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और धार्मिक परंपराओं का सशक्त प्रतीक भी है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129