रेवाड़ी की प्यास पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की विधानसभा में दहाड़, लिसाना वाटर स्टोरेज टैंक के लिए भूमि अधिग्रहण की मांग

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर की गंभीर पेयजल समस्या को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के विंटर सेशन में एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने गांव लिसाना में प्रस्तावित वाटर स्टोरेज टैंक के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की जोरदार मांग उठाई।

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सदन में कहा कि वर्तमान में रेवाड़ी शहर के लोगों को तीन दिन में एक बार पानी मिल पा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लिसाना गांव में वाटर स्टोरेज टैंक निर्माण की प्रक्रिया पिछले करीब दो वर्षों से लंबित है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के लिए दो एग्रीगेटर नियुक्त किए गए थे, जिनमें से एक एग्रीगेटर द्वारा 45 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि दूसरा एग्रीगेटर निष्क्रिय है। विधायक ने कहा कि उसी गांव में आवश्यक भूमि उपलब्ध है और किसान भी ई-भूमि पोर्टल पर अपने हलफनामे दे चुके हैं। ऐसे में सरकार को बिना देरी किए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीदनी चाहिए, अन्य स्थान देखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

 

विधायक ने यह भी कहा कि भगवानपुर की भूमि के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन वह परियोजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, जबकि लिसाना वाटर स्टोरेज टैंक रेवाड़ी शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों द्वारा दिए गए हलफनामों के आधार पर जल्द से जल्द भूमि खरीदकर परियोजना को पूरा कराया जाए।

 

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जैसे ही यह परियोजना पूरी होगी, रेवाड़ी शहर के लोगों को पर्याप्त और नियमित पेयजल सुविधा मिल सकेगी। विधायक की इस मांग पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में आश्वासन दिया कि सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराएगी।

 

इसके साथ ही विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं की भी खुलकर सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129