महिला के कानों से सोने की बालियां छीना-झपटी की वारदात 24 घंटे में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य वारदातों का खुलासा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सिरसा। शहर थाना सिरसा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 15 जनवरी 2026 को सदर बाजार क्षेत्र में महिला के कानों से सोने की बालियां छीना-झपटी की वारदात को मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई सोने की बालियां तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा दो अन्य छीना-झपटी की वारदातों का भी खुलासा किया गया है।

इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय आदर्शदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता रानी देवी पत्नी सीता राम निवासी गांव बिसनपुर, जिला खगड़िया (बिहार), हाल निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा ने 15 जनवरी को शहर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी बहू के साथ सदर बाजार सिरसा में कंबल खरीदने आई थी। जब दोनों सुभाष चौक के नजदीक पहुंचीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए।

डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आते ही तुरंत तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोड़ी गेट क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह पुत्र भजन सिंह तथा बूटा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पिलीबंगा, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की बालियां और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने शहर सिरसा में हुई दो अन्य छीना-झपटी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और आगे भी अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129