सीआईए कोसली ने अंतराज्जीय चोर गिरोह के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

महिला सरगना सहित गिरोह के चार सदस्य पहले ही हो चुके गिरफ्तार

 

रेवाड़ी। सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार करने ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला भिवानी के गांव आलमपुर निवासी नरेंद्र उर्फ डिल्लू उर्फ जोगी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अंतराज्जीय चोर गिरोह की मुख्य सरगना जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, उसके लड़के विजय, लड़की पिंकी व पड़ोसी अरुण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गांव निमोठ निवासी ललित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई 2025 की रात वह अपने मकान को ताला लगाने के बाद सोने के लिए प्लॉट में चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह मकान पर आया तो मेन दरवाजे का ताला व कुडी टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरों में रखे अलमारी व संदूकों के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखी संदूक से 2.5 लाख रुपये व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त अंतराज्जीय चोर गिरोह की मुख्य सरगना जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, उसके लड़के विजय, लड़की पिंकी व पड़ोसी अरुण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 24 हजार रुपये की राशी व अलग अलग जगह से चोरी किए कुछ जेवरात बरामद किए थे। जो इस मामले में सीआईए कोसली ने गिरोह के एक और सदस्य जिला भिवानी के गांव आलमपुर निवासी नरेंद्र उर्फ डिल्लू उर्फ जोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129