धरती की हरियाली, माँ को समर्पित,शाहाबाद के आगमपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारम्भ

शाहाबाद (हरदोई)। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सोमवार को विकास खण्ड शाहाबाद के स्वामी ब्रह्मानन्द डिग्री कॉलेज, आगमपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया और उपस्थित लोगों से प्रकृति संरक्षण को अपना नैतिक दायित्व मानते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल भी करे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ. ए.बी. सिंह, नोडल ऑफिसर डीएफएमओ सुश्री निहारिका, नायब तहसीलदार प्रणव पाण्डेय, बीडीओ दिनेश शर्मा, फॉरेस्ट रेंजर एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दोहराया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग और स्थानीय नागरिकों की एकजुट सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि हरियाली का यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को सुरक्षित करने का साझा संकल्प है।

जब एक पौधा केवल मिट्टी में नहीं, बल्कि समाज की चेतना में रोपा जाता है, तभी हरियाली की असली शुरुआत होती है। शाहाबाद की धरती से उठी यह हरित पहल आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित तथा समृद्ध भविष्य का अमूल्य उपहार देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129