सनातन क्रांति का शंखनाद: कामख्या पहुंचे स्वामी स्वदेशानंद, 2030 तक 25 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

 

5 दिसम्बर से शुरू होगी 16,295 किलोमीटर लंबी ‘भारत माता परिक्रमा’, गुवाहाटी बैठक में अमल वैश्य को सौंपी गई असम प्रदेश की कमान

गुवाहाटी। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज 15 दिनों की मसान साधना के लिए शक्तिपीठ कामख्या पहुंचे हैं। इस प्रवास के दौरान उन्होंने असम के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर संगठन का व्यापक विस्तार किया। स्वामी स्वदेशानंद ने गुवाहाटी में आदि शक्ति सेना (महिला शाखा) की अध्यक्ष श्रीमती सुमी बनिया के निवास स्थान पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को मूलमंत्र दिया। इस बैठक में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहने वाले विख्यात समाजसेवी अमल वैश्य को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का असम प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वामी जी ने विश्वास जताया कि श्री वैश्य के नेतृत्व में असम में संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

बैठक में संगठन के उद्देश्यों और 11-सूत्रीय माँगों को रेखांकित करते हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि संगठन “एक रहो, नेक रहो” के सिद्धांत पर सभी सनातनियों को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की मुख्य माँगों को साझा करते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान देने, साधु-सन्तों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने, लव जिहाद और बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मान्तरण पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु कड़े कानून बनाने की वकालत की। इसके साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए उन्होंने सरकार से प्रत्येक परिवार हेतु सुरक्षित स्थानों पर दस पेड़ लगाना अनिवार्य करने की माँग की। स्वामी जी ने असम सरकार से विशेष आग्रह किया कि असम में गौ माता को ‘राज्य माता’ घोषित किया जाए, असम के प्रत्येक मन्दिर में सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक भगवा ध्वज लगाना अनिवार्य हो, तथा पश्चिम बंगाल के रास्ते असम में आकर बस रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर खदेड़ा जाए।

संगठन की आगामी वृहद कार्ययोजना की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 5 दिसम्बर से संगठन के नेतृत्व में भव्य ‘भारत माता परिक्रमा’ यात्रा शुरू होने जा रही है। यह यात्रा राजस्थान के मुंडावर स्थित बाबा प्रह्लाद दास आश्रम से प्रारम्भ होकर देश के 29 राज्यों तथा दो पड़ोसी देशों से गुजरते हुए कुल 16,295 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के समापन पर दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को संगठन की इन 11-सूत्रीय माँगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि वर्ष 2030 से पहले संगठन का लक्ष्य देश-विदेश में 25 करोड़ सदस्य बनाने का है।

इस महत्वपूर्ण बैठक को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमल वैश्य, राष्ट्रीय महामंत्री व पश्चिम बंगाल प्रभारी सुजीत राजू मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री व असम प्रभारी बिजन भट्टाचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आंध्रप्रदेश प्रभारी स्वामी अखंडानंद महाराज, वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी सत्यनारायण नाग, समाजसेवी रतुल कालिका, कोलकाता से आए सोमीयोजीत चटर्जी तथा आदि शक्ति सेना असम की प्रदेश अध्यक्ष सुमी बनिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सोमनाथ सिंह, श्रीमती शोभना चटर्जी, गीता सिंह, महेन्द्र घोष सहित आदि शक्ति सेना के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजू मिश्रा ने किया तथा उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण नाग द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129