स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने घर-घर बजाई कुंडी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बीएसए दिव्या गुप्ता के नेतृत्व में जिले भर में चल रहा है स्कूल चलो अभियान

 

शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत सेहरामऊ दक्षिणी, रौरा, अल्हापुर में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता द्वारा शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया और अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया।

 

अभियान के दौरान दिव्या गुप्ता ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाल वाटिका से लेकर उच्च कक्षाओं जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की जा रही हैं, साथ ही दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा एवं बैग हेतु ₹1200 की धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि “परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित एवं समर्पित शिक्षकों द्वारा आधुनिक शिक्षण विधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। अभिभावकों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें।”

 

इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाऐ स्कूल चलो अभियान से संबंधित नारे लगाते हुए ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन कराने का आश्वासन दिया। स्कूल चलो अभियान के इस प्रयास से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक माहौल बनता नजर आया।

##स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शत् प्रतिशत नामांकन हेतु जन सम्पर्क अभियान में सेहरामऊ दक्षिणी के प्रधान अध्यापक देवेश कुमार बाजपेई, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, ग्राम #प्रधान कटोरी देवी, जिला स्काउट मास्टर #दपिंन्दर कौर, #निकहत परवीन, राजकुमार तिवारी, डॉ विनय गुप्ता,ऋषिकांत पाण्डेय, रत्नाकर दीक्षित, विनायक मिश्रा, सचिन तिवारी, धन सिंह, सल्तनत नावेद, गायत्री शुक्ला,जेबा खान, तमहीद बेगम, सावित्री देवी विनय कुमार, देशराज, प्रतिपाल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129