आरएसएस धर्म जागरण विभाग की बैठक सत्संग के साथ संपन्न लालगंज रायबरेली

शुभम तिवारी संवाददाता रायबरेली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण विभाग की बैठक सराफा मंडी लालगंज के श्री भैरवनाथ मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में धर्म जागरण अवध प्रांत प्रमुख सुरेंद्र ने कहा कि

आरएसएस धर्म जागरण विभाग हिंदू समाज को संगठित करने और हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट करने और उनकी साझा संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने और हिंदू धर्म में वापसी को प्रोत्साहित करने के लिए काम करने की जरूरत है। वही धर्म जागरण के जिला सहसंयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में भी सामाजिक सेवा के जरिए हम सभी को कार्य करना चाहिए।

जिला विधि प्रमुख अशोक शुक्ला ने कहा कि लव जेहाद और लैंड जेहाद जैसे मुद्दों पर काम करना और हिंदू समाज को जागरूक करने की दिशा में भी काम तेजी से हम सबको करना है।जिला संस्कृति प्रमुख कैलाशवाजपेई ने हिंदू संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए काम पर बल दिया। जिला निधि प्रमुख सुरेंद्र गुप्ता और राजन अवस्थी ने कहा कि

आरएसएस धर्म जागरण विभाग हिंदू समाज को संगठित करने और हिंदुत्व को बढ़ावा देने का प्रयास करता है । इस अवसर पर अनूप पांडे, राजेंद्र यादव, बृजेश द्विवेदी, शिवम गुप्ता ,कौशलेंद्र कंचन, आदित्य वाजपेई, राधेश्याम गुप्ता आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129