हरनहाई गांव सपा का शिष्टमंडल, जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

खुटार पुलिस द्वारा कथित हाफ एनकाउंटर,लाठीचार्ज करने का मामला

 

शाहजहांपुर। जनपद के ब्लॉक खुटार के ग्राम हरनहाई में 9 जून 2026 को एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गांव के ही गुड्डू शर्मा के खिलाफ थाना खुटार में दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया गया और 9 जून को ही रात 11:00 बजे पुलिस ने खुटार मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर मोड़ के पास फर्जी मुठभेड़ दिखाकर गुड्डू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और गुड्डू शर्मा के दोनों पैरों में पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर के तहत गोली मार दी

और 10 जून को गुड्डू शर्मा को कोट से जेल भेज दिया गया। 11 जून को दिन बृहस्पतिवार दोपहर में ही गांव के ही 200-300 लोग जिसमें महिलाएं व पुरुष गांव के प्रधान शोभित कुमार पासवान के नेतृत्व में एकत्रित हुए फर्जी मुठभेड़ व गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए मांग को लेकर चौकी चांदपुर के सामने शांतिपूर्वक ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने महिलाओं व पुरुषों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दिया जिससे महिलाओं व पुरुषों को काफी छोटे आई।

 

उपरोक्त घटना की निंदा करते हुए सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ब्लॉक खुटार के ग्राम हरनहाई गांव आज पहुंचा। जहां पहले गांव के ही प्रधान शोभित कुमार पासवान और अन्य 6 लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा लिखा गया है। उनके परिवार वालों से मिलकर ढाढ़स बधायां उसके बाद पीड़ित परिवार गुड्डू शर्मा के घर पहुंचे और उनके परिवार वालों से मिलकर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने उनकी पूरी बात व दर्द को सुनकर ढाढ़स बधायां और समाजवादी पार्टी की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया और जिन महिलाओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया था उनके दर्द को भी सुना और पार्टी की तरफ से उनको भी पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के मौलिक अधिकारों व लोकतंत्र का हनन कर रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रधान शोभित कुमार पासवान के नेतृत्व में गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज करके मामले में महिलाओं व पुरुषों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर अंग्रेजी सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है समाजवादी पार्टी पुलिस द्वारा किए गए इस कृत की घोर निंदा करती है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से इस घटना की मजिस्ट्रेटरियल जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही व गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक पुरुष पुलिस वालों ने लाठी चार्ज किया है जबकि एक भी महिला कांस्टेबल इस घटना के दौरान मौजूद नहीं थी जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार महिला की सुरक्षा नहीं बल्कि महिलाओं पर लाठी चार्ज करवा कर खुला अपमान कर रही है।

 

इस मौके पर साथ में सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुवायां आसिफ खान, नगर अध्यक्ष पुवायां राजकुमार शर्मा, छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष सामर्थ यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष खुटार अतेंद्र वर्मा,श्याम लाल जाटव,पी. एल गौतम, विपिन यादव, विपिन यदुवंशी, अखिलेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह यादव उर्फ मोनू, रामनिवास यादव, सरदार सत्यपाल सिंह, राजकुमार शंखधार, रामप्रसाद कनौजिया हिमांशु गुप्ता मनजीत कुमार, फराज इदरीसी, आरिफ खान, रानू खान, सरदार बलजीत सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129