कुलपति ने किया लॉ कॉलेज का निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्तापरक विधि शिक्षा पर दिया बल

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध लॉ कॉलेज का निरीक्षण कर कालेज की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक संसाधनों तथा अधोसंरचनात्मक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं छात्रोपयोगी बनाने पर विशेष बल दिया।

कुलपति प्रो. सिंह अपराह्न लगभग चार बजे एस. एस. कॉलेज की वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल के साथ लॉ कॉलेज पहुंचे। आगमन पर डॉ. जय शंकर ओझा, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. रंजना खंडेलवाल, डॉ. दीप्ति गंगवार, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, शिव ओम शर्मा एवं गौरव गुप्ता सहित शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने पुस्तकालय, मूट कोर्ट, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्मार्ट क्लासरूम तथा अन्य शैक्षणिक इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने विधि अध्ययन को व्यवहारिक एवं शोधपरक बनाने के उद्देश्य से संसाधनों के आधुनिकीकरण, अध्ययन-अध्यापन की प्रभावशीलता तथा अकादमिक वातावरण को और समृद्ध करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ. जे. एस. ओझा ने विधि संकाय के समस्त शिक्षकों का कुलपति से परिचय कराया। कुलपति प्रो. सिंह ने शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विश्वविद्यालय की भावी शैक्षिक दिशा, विधि संकाय में संचालित पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता तथा रोजगारपरक एवं बहुआयामी पाठ्यक्रमों के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विधिक चेतना, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दक्षता का विकास करना भी है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल कुमार, अशोक कुमार, डॉ. विजय सिंह, मृदुल शुक्ला, अमित सैनी, रोहित कुमार, सर्वेश कुमार शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129