डीएलएसए प्रशिक्षण कार्यक्रम के पंचम दिवस पर विद्यार्थियों ने प्राप्त की व्यावहारिक विधिक जानकारी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), शाहजहाँपुर द्वारा सचिव अपेक्षा सिंह के संरक्षण एवं निर्देशन में 17 जून से 30 जून तक संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पंचम दिवस पर विद्यार्थियों ने डीएलएसए एवं एडीआर भवन का भ्रमण कर न्यायिक एवं विधिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को माननीय श्री श्रवण कुमार तिवारी, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने न्यायालय की कार्यप्रणाली एवं वादों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके उपरांत अबुल कैश, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा जनसामान्य को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार मिश्रा (Chief, LADCS) एवं श्री विवेक कुमार मिश्रा (Assistant LADCS) ने विद्यार्थियों को विधिक सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (LADCS) तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। मध्यस्थता केंद्र के भ्रमण के दौरान श्री शेष कुमार मिश्रा ने मध्यस्थता प्रक्रिया एवं उसके व्यावहारिक महत्व को समझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन श्री दिनेश कुमार मिश्रा एवं श्री विवेक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में 36 विद्यार्थियों की सहभागिता रही। महाविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन इंटर्नशिप समन्वयक श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129