7वीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) भटिंडा की टीम ने जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार पर किया जागरूक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

रेवाड़ी। 7वीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) भटिंडा की टीम ने निरीक्षक रिशपाल जाट के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्रों और अध्यापकों को जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार (Life Saving First Aid) के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सही और त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान टीम ने सीपीआर (CPR), ब्लड कंट्रोल, बैंडेजिंग, फ्लड रेस्क्यू, भूकंप (Earthquake) के दौरान सुरक्षा, आग लगने की स्थिति (Fire Safety), सड़क दुर्घटना (Accident Response) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लाइव डेमो प्रस्तुत किए। टीम ने यह भी बताया कि आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार और सही निर्णय किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने समझाया कि हादसे में घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक कैसे ले जाना चाहिए और किन आवश्यक सावधानियों से बड़ा नुकसान टाला जा सकता है। छात्रों और अध्यापकों ने इन प्रदर्शनों को बड़े ध्यान से देखा और इन्हें बेहद उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम का संचालन मनोज वशिष्ठ ने किया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने NDRF टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों व स्टाफ में आपदा प्रबंधन की समझ और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी अध्यापकों और छात्रों ने कहा कि यह आयोजन अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आवश्यक हैं, ताकि किसी भी आपत्ति या आपदा के समय सही कदम उठाकर जीवन बचाया जा सके।

 

7वीं NDRF भटिंडा की टीम के इस प्रयास को सभी ने सराहा और कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129