प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा नया संबल: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

 

रेवाड़ी, धारूहेड़ास्थित हीरो मोटोकॉर्प में शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है।

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उद्योग प्रतिनिधियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़ाना, उद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने नियोक्ताओं और उद्योग प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने और पात्र नागरिकों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। रेवाड़ी जिले में भी रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत के संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने तथा नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय-1 आयुक्त प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय-2 आयुक्त इंद्राज सिंह, आयुक्त पवन कुमार, पूनम चावला, प्लांट एचआर हेड धर्मरक्षित सिंह, अनिल यादव, अर्पिता मिश्रा, कृष्ण यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129