केएलपी कॉलेज में रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिवस मुख्य अतिथि अंकुश मिगलानी की उपस्थिति में संपन्न

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में जारी रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिवस कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष – इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

 

इसके उपरांत केएलपी कॉलेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता एवं काउंसलर राकेश सिंघल ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

 

पहले वक्ता जिला रेड क्रॉस सोसायटी रेवाड़ी के सचिव श्री महेश गुप्ता ने कहा कि इस पांच दिवसीय शिविर के माध्यम से प्रयास रहा कि जिले की प्रमुख हस्तियों को विद्यार्थियों से रूबरू कराया जाए, ताकि वे उनके अनुभवों से शिक्षित एवं प्रेरित हो सकें।

 

दूसरे वक्ता, केएलपी कॉलेज के प्रबंधन समिति प्रधान रिपुदमन गुप्ता ने कहा कि यह शिविर केवल ज्ञान देने का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक संपर्क और आपसी समझ बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त ज्ञान तभी सार्थक है जब उसे समाज के हित में आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

 

इसके पश्चात प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि सभी काउंसलर्स के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन, मानवता और सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पाठ सीखे। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए और समझा कि इनका वास्तविक जीवन में क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण का उपयोग जीवन में भी करें—“शिक्षार्थ आइए और सेवार्थ जाइए”।

 

चौथी वक्ता डॉ. मंजू गर्ग ने रेड क्रॉस प्रशिक्षण के पांच दिनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और शिविर की सभी गतिविधियों का दस्तावेजी विवरण साझा किया।

 

अलग अलग महाविद्यालयों से आए  छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, नुक्कड़ नाटक और कविताओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में  अहीर कॉलेज रेवाड़ी के पंकज यादव को प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज खरखड़ा के आदिल को द्वितीय और के एल पी कॉलेज रेवाड़ी की अनु को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं दूसरी ओर पोस्टर प्रेजेंटेशन में गवर्नमेंट कॉलेज रेवाड़ी की टीम को प्रथम, के एल पी कॉलेज रेवाड़ी की टीम को द्वितीय और आर डी एस गर्ल्स कॉलेज, रेवाड़ी की टीम को तृतीय पुरस्कार मिला।

मुख्य अतिथि श्री मिगलानी ने अपने संबोधन में छात्रों को सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता के मूल मंत्र को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी काउंसलर्स तथा प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लगभग 35 व्यक्तियों ने रक्तदान भी किया।

के एल पी कॉलेज के वाय आर सी काउंसलर श्री राकेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।

 

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ.कविता गुप्ता ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

के एल पी कॉलेज से डॉ अनुराधा दीपक, श्री प्रदीप अहलावत, डॉ नरेश दुग्गल, डॉ रामबीर जाखड़, डॉ विजेंद्र तथा श्री राजकुमार एवं अन्य टीचिंग स्टाफ सहित जिला यूथ रेड क्रॉस से श्री प्रेम प्रकाश डी टी ओ, श्री सतीश धीमान एवं श्रीमती नीतू के साथ साथ के एल पी कॉलेज से वाय आर सी सदस्य श्री दिनेश शर्मा, डॉ मंजू गर्ग, डॉ संजय शर्मा, डॉ ऋचा शर्मा तथा भीष्म भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

केएलपी कॉलेज में आयोजित रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन उत्साह, सीख और प्रेरणादायक संदेशों के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने शिविर से प्राप्त ज्ञान को समाज में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में उपयोग करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129