दो सगे बदमाश भाईयों का पुलिस ने किया हाफ एनकांउटर 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर में बीती पुलिस की दो सगे शातिर बदमाश भाइयों से मुठभेड़ हो गई। जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस और एसओजी टीम की दो बाइक सवार बदमाशों

से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस वाहन का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास पुलिस को दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर दोनों भागने लगे। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सिपाही सुनील

कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुवायां क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण मालिक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राम और श्याम के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और जनपद पीलीभीत के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से

शाहजहांपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से कुंडल, चेन और अन्य आभूषण लूटने की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस का दावा है कि दोनों के खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

घायल बदमाशों और घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129