ग्रेट निकोबार दीप समूह को मोदी सरकार से बचाने को कांग्रेस में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। ग्रेट निकोबार दीप समहू को मोदी सरकार से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान पखवाड़ा शुरू किया जो आज से 15 जून तक चलेगा।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर चलाए गए इस हस्ताक्षर अभियान में तमाम कार्यकर्ता व आमजन ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित 72,000 करोड़ मेगा विकास परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार बोल रहे है कि ये परियोजना सिर्फ मोदी सरकार द्वारा अपने व्यापारी मित्रों विशेष रूप से गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने वाली है।

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने दावा किया कि ग्रेट निकोबार की बहुमूल्य और संवेदनशील जमीन पर निकट भविष्य में निजी हॉटल, कमर्शियल टाउनशिप, कैसीनो जैसे व्यवसायिक कामों के लिए उपयोग किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,अरुणोद मिश्रा, रामजी अवस्थी, अर्चना कटारिया, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज,सुनील कुशवाहा, नक्षत्रपाल सिंह कुशवाहा,रामजी शुक्ला, आशीष तिवारी,फरमान खान,परवेज अहमद, रफी उल हसन सईद अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129