मैनपुरी में आधार संतृप्ति 98 प्रतिशत, 0-5 आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए लगेंगे विशेष कैंप: जिलाधिकारी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 5 जून, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में ज़ूम वीसी के माध्यम से जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में यूआईडीएआई के सहायक प्रबंधक ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की अनुमानित 22 लाख 77 हजार 972 की जनसंख्या के सापेक्ष जनपद में आधार संतृप्ति (सेचुरेशन) 98 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का आधार कार्य पूरी तरह संतृप्त है, जबकि 18 वर्ष की आयु वर्ग में 95 प्रतिशत और 0 से 05 आयु वर्ग में केवल 17 प्रतिशत आधार जनरेशन हुआ है। जनपद में इस समय कुल 128 आधार किट सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के कम नामांकन पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ऐसे 1 लाख 64 हजार 953 बच्चों की सूची तैयार करने को कहा है जिनका आधार नहीं बना है, ताकि अधिक पेंडेंसी वाले विकास खंडों में कैंप लगाकर उनका बाल आधार बनाया जा सके। इसके साथ ही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को यूडायस पोर्टल के अनुसार लंबित 75 हजार 931 बच्चों का अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में यह भी सूचित किया गया कि यूआईडीएआई द्वारा आगामी 30 सितंबर 2026 तक सभी आयु वर्ग के लिए नए आधार पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे। साथ ही, 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमैट्रिक संशोधन भी सितंबर तक मुफ्त किया जाएगा। यदि कोई नागरिक ऑनलाइन माय आधार पोर्टल के माध्यम से अपने दस्तावेजों को अपडेट करता है, तो यह सुविधा 14 जून 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध है। ऑफलाइन माध्यम से जनसांख्यिकीय और बायोमैट्रिक अपडेट का शुल्क 75 रुपये निर्धारित है। जिलाधिकारी ने 10 वर्ष से पुराने आधार कार्ड धारकों को अनिवार्य रूप से दस्तावेज अपडेट कराने के लिए जागरूक करने पर भी बल दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित समिति के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129