नगर पंचायत कटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ पूजा कसाना ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर। नगर पंचायत कटरा में नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. पूजा कसाना को उपजिलाधिकारी जीतसिंह राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को कटरा स्थित शान मैरिज लॉन में भव्य रूप से किया गया, जहां बड़ी संख्या में नगरवासी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।गौरतलब है कि नगर पंचायत कटरा उपचुनाव में डॉ. पूजा कसाना ने जीत दर्ज कर चेयरमैन पद हासिल किया था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आवाज से समारोह स्थल उत्सव में तब्दील हो गया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में अपना दल एस पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पूजा कसाना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास की उम्मीद जताई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन शान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता, बेहतर मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. पूजा कसाना ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। नगर के विकास और जनहित के कार्य उनकी प्राथमिकता रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन डॉ. पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खान और देवर आरिश जीशान खान ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, समर्थकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129